लातेहार में फोर लेन रोड कंस्ट्रक्शन साइट पर गोलीबारी करने वाले कुख्यात राहुल सिंह गैंग के सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों ने इलाके में कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया है। लातेहार के एसपी कुमार गौरव ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें राहुल सिंह गैंग के सदस्यों के चंदवा थाना क्षेत्र के चिरो मोड़ के पास जमा होने की सूचना मिली थी। वे सभी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। सूचना…