हूल दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया भोगनाडीह का निरीक्षण

हूल दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया भोगनाडीह का निरीक्षण
Views: 28
0 0
Read Time:4 Minute, 47 Second


बरहरवा संवाददाता
साहेबगंज जिले के
बरहेट के भोगनाडीह में आगामी 30 जून को आयोजित होने वाले हूल दिवस के सफल, सुरक्षित आयोजन को लेकर उपायुक्त दीपक कुमार दूबे एवं पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने भोगनाडीह स्थित अमर शहीद सिद्धों-कान्हू मुर्मू स्मृति स्थल एवं सिद्धो-कान्हू मुर्मू पार्क का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हूल दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने पेयजल, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, सौंदर्यीकरण, सजावट तथा श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

हूल दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया भोगनाडीह का निरीक्षण


उपायुक्त ने स्मृति स्थल एवं पार्क परिसर में पर्याप्त संख्या में कुर्सियों की व्यवस्था करने, दोनों स्थलों पर पेयजल डिस्पेंसर एवं पानी के टैंकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने शौचालयों को पूर्ण रूप से क्रियाशील रखने, आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने, दिशा-सूचक बोर्ड लगाने तथा कार्यक्रम के दिन चौबीसों घंटे सफाईकर्मीयों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा।


उन्होंने निर्देश दिया कि परिसर की साफ-सफाई, घास की कटाई एवं सौंदर्यीकरण का कार्य 29 जून तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए। साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार, रेलिंग एवं पूरे परिसर को फूल-मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाने के निर्देश दिए।
रात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने अतिरिक्त हैलोजन, स्ट्रीट लाइट एवं सोलर लाइट की जांच कर उन्हें पूर्णतः क्रियाशील रखने तथा वैकल्पिक पावर बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त विद्युत तारों को तत्काल दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया गया।


उपायुक्त ने कहा कि हूल दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्मृति स्थल एवं पार्क परिसर में पहुंचते हैं। इसे देखते हुए भीड़ प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सुव्यवस्थित रखने एवं श्रद्धालुओं की सतत आवाजाही बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने, आवश्यकतानुसार सी.सी.टी.वी की अधिष्ठापन करने तथा अधिकारियों को सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया।


उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व सभी तैयारियां शत-प्रतिशत पूर्ण कर ली जाएं, ताकि हूल दिवस का आयोजन श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं गरिमा के अनुरूप शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफल रुप से संपन्न कराया जा सके।


निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहेट सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

हूल दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया भोगनाडीह का निरीक्षण

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment