Views: 1
0 0
स्वच्छ घाघरा हरित घाघरा समिति कार्यालय का उद्घाटन, कचरा प्रबंधन के लिए ऑटो सौंपा गया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

स्वच्छ घाघरा हरित घाघरा समिति कार्यालय का उद्घाटन, कचरा प्रबंधन के लिए ऑटो सौंपा गया

घाघरा। घाघरा में स्वच्छता अभियान को नई दिशा देते हुए शुक्रवार को स्वच्छ घाघरा हरित घाघरा समिति कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन घाघरा के पहान भौआ पहान, अंचल अधिकारी खाखा सुशील कुमार , कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत टुनटुन, दिशा सदस्य अनिरुद्ध चौबे मोती घाघरा पंचायत मुखिया योगेंद्र भगत एवं समाजसेवी शीला…

स्वच्छ घाघरा हरित घाघरा समिति कार्यालय का उद्घाटन, कचरा प्रबंधन के लिए ऑटो सौंपा गया
Read Time:3 Minute, 1 Second

घाघरा। घाघरा में स्वच्छता अभियान को नई दिशा देते हुए शुक्रवार को स्वच्छ घाघरा हरित घाघरा समिति कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन घाघरा के पहान भौआ पहान, अंचल अधिकारी खाखा सुशील कुमार , कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत टुनटुन, दिशा सदस्य अनिरुद्ध चौबे मोती घाघरा पंचायत मुखिया योगेंद्र भगत एवं समाजसेवी शीला कुजुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर घाघरा वासियों द्वारा समिति को कचरा ढोने के लिए एक ऑटो भी खरीदकर सौंपा गया, जिससे शहर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

अंचलाधिकारी ने कहा


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल अधिकारी खाखा सुशील कुमार ने कहा कि दशहरा के बाद से ही घाघरा को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में पहल शुरू की गई थी। अब कचरा प्रबंधन के लिए ऑटो उपलब्ध होने से अभियान को और गति मिलेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक आगे आएं और स्वच्छ घाघरा-हरित घाघरा अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

शिवकुमार भगत ने कहा

स्वच्छ घाघरा हरित घाघरा समिति कार्यालय का उद्घाटन, कचरा प्रबंधन के लिए ऑटो सौंपा गया


वहीं कांग्रेस प्रदेश महासचिव शिवकुमार भगत टुनटुन ने कहा कि समिति द्वारा शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे भविष्य में लोग याद रखेंगे।

इन लोगों ने भी रखा अपना विचार


कार्यक्रम में अनिकेत प्रसाद, अखिल निशांत पूर्ति, योगेंद्र भगत एवं चंद्रदेव लकड़ा ने भी संबोधित करते हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए अपने विचार साझा किए
स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चांदनी चौक से घाघरा पंचायत भवन तक शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान कल से शुरू होने वाले कचरा प्रबंधन अभियान को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श भी किया गया।

इनकी रही मौज़िदगी


कार्यक्रम में घाघरा मुख्य योगेंद्र भगत मनोज साहू, संजय सिन्हा, गौतम कुमार साहू, संजय सिंह, रंजीत सिंह, कमलेश ठाकुर, शीला कुजूर समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

स्वच्छ घाघरा हरित घाघरा समिति कार्यालय का उद्घाटन, कचरा प्रबंधन के लिए ऑटो सौंपा गया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports