Views: 13
0 0
भूमि हस्तांतरण मामलों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक,बगैर सूचना के मीटिंग में अनुपस्थित रहने पर सिविल सर्जन एवं जिला कृषि पदाधिकारी को शोकॉज़

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

भूमि हस्तांतरण मामलों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक,बगैर सूचना के मीटिंग में अनुपस्थित रहने पर सिविल सर्जन एवं जिला कृषि पदाधिकारी को शोकॉज़

पलामू:- पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में भूमि हस्तांतरण से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर जिले के सभी अंचल अधिकारियों (सीओ) एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी परियोजनाओं एवं संस्थानों की स्थापना हेतु लंबित भूमि…

भूमि हस्तांतरण मामलों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक,बगैर सूचना के मीटिंग में अनुपस्थित रहने पर सिविल सर्जन एवं जिला कृषि पदाधिकारी को शोकॉज़
Read Time:3 Minute, 17 Second
भूमि हस्तांतरण मामलों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त ने की बैठक,बगैर सूचना के मीटिंग में अनुपस्थित रहने पर सिविल सर्जन एवं जिला कृषि पदाधिकारी को शोकॉज़

पलामू:- पलामू उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में भूमि हस्तांतरण से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर जिले के सभी अंचल अधिकारियों (सीओ) एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी परियोजनाओं एवं संस्थानों की स्थापना हेतु लंबित भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों की बिंदुवार समीक्षा की गयी।इस दौरान उपायुक्त श्री शेखावत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि विकास योजनाओं एवं जनहित परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने लंबित मामलों में आ रही बाधाओं को आपसी समन्वय से शीघ्र दूर करने पर बल दिया।बैठक में 132/33 के.वी. पांकी ग्रिड स्टेशन स्थापना से संबंधित मामले की भी समीक्षा की गई।

इस दौरान उपायुक्त ने पांकी अंचल अधिकारी, अपर समाहर्ता एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से बैठकर मामले का शीघ्र समाधान निकालने का निर्देश दिया, ताकि परियोजना को आगे बढ़ाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।इसके अलावा प्रमंडलीय स्तरीय हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स साइंस सेंटर की स्थापना हेतु भूमि चयन पर भी चर्चा हुई।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जीएलए कॉलेज के आसपास उपयुक्त भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक में स्वास्थ्य एवं कृषि से जुड़े जमीन के मामले सिविल सर्जन एवं कृषि पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने के कारण रिव्यू नहीं हो पाया। इस पर उपयुक्त ने बगैर सूचना दिए बैठक में अनुपस्थित रहने पर दोनों पदाधिकारी को शोकॉज करने की बात कही।

बैठक में अस्पताल विस्तार, साइंस सेंटर, आवासीय भवन, एफएसटीपी प्लांट, एग्रो प्रोसेसिंग हब समेत विभिन्न योजनाओं हेतु भूमि उपलब्धता एवं हस्तांतरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई तथा सभी लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।मौके पर पुलिस अधीक्षक,वन प्रमंडल पदाधिकारी,अपर समाहर्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed