Views: 53
0 0
तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, 3 बेंच का गठन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, 3 बेंच का गठन

तेनुघाट संवाददाता:सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो के निर्देशानुसार शनिवार 9 मई को व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया है। पहली बेंच में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी एवं…

Read Time:2 Minute, 6 Second

तेनुघाट संवाददाता:
सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो के निर्देशानुसार शनिवार 9 मई को व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया है। पहली बेंच में जिला जज प्रथम फहीम किरमानी एवं अधिवक्ता सुजीत कुमार जयसवाल, दूसरी बेंच में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय एवं अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, जबकि तीसरी बेंच में एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल एवं अधिवक्ता पुष्पा हंस मौजूद रहेंगी।

यह जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह व्यवहार न्यायालय तेनुघाट की एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस लोक अदालत में आपसी सहमति के आधार पर मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाता है। इच्छुक मुवक्किल अपने मामले के समाधान के लिए स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में उपस्थित होकर लाभ उठा सकते हैं।

एसडीजेएम ने बताया कि पूर्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों में भी बड़ी संख्या में मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया जा चुका है, जिससे लोगों को त्वरित और सुलभ न्याय मिला है।

Loading

तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत, 3 बेंच का गठन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports