लातेहार/चंदवा:- रविवार को सदर प्रखंड के जमीरा स्थित रक्सी में लक्ष्मी पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता रविंद्र कुमार गोप ने की। बैठक में आगामी लक्ष्मी पूजा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर नवनिर्मित समिति का गठन किया गया, जिसमें सतेंद्र यादव को अध्यक्ष, आनंद यादव को उपाध्यक्ष, रविंद्र यादव को कार्यकारी अध्यक्ष, श्यामदेव यादव को कोषाध्यक्ष, सूर्यनाथ यादव को उपकोषाध्यक्ष, मनिजर उरांव को सचिव तथा शंकर उरांव को उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संरक्षक मंडल में रविंद्र गोप, अनिल यादव, कुश सर, बाबूलाल उरांव, राजकुमार प्रजापति, गोपी यादव, रोहित सहादेव, आशीष सिंह, चरका यादव, सुरेश यादव, बैजू मुंडा, सुरेंद्र यादव राजन, शंभू, बालक और राजेश सहित कई अन्य शामिल किए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष लक्ष्मी पूजा का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में बैठक का समापन हुआ, जिसमें पूजा व्यवस्था, सुरक्षा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विशेष चर्चा की गई।