Views: 201
0 0
मिर्जाचौकी में नवरात्र उत्सव, मां कात्यायनी की भक्ति में उमड़े श्रद्धालु

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मिर्जाचौकी में नवरात्र उत्सव, मां कात्यायनी की भक्ति में उमड़े श्रद्धालु

मिर्जाचोकी।प्रखंड मुख्यालय सहित भगैया मिर्जाचौकी, हाजीपुर सहित अन्य जगहों पर शरदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।शरदीय नवरात के छठे दिन माता के षष्ठ रूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया। पूजा अनुष्ठान हेतु श्रधालुओं की भीड़ पुजा पंडाल में उमड़ रही है।मिर्जाचौकी बाजार पूजा समिति…

मिर्जाचौकी में नवरात्र उत्सव, मां कात्यायनी की भक्ति में उमड़े श्रद्धालु
Read Time:2 Minute, 33 Second
मिर्जाचौकी में नवरात्र उत्सव, मां कात्यायनी की भक्ति में उमड़े श्रद्धालु

मिर्जाचोकी।प्रखंड मुख्यालय सहित भगैया मिर्जाचौकी, हाजीपुर सहित अन्य जगहों पर शरदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।शरदीय नवरात के छठे दिन माता के षष्ठ रूप मां कात्यायनी की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया।

पूजा अनुष्ठान हेतु श्रधालुओं की भीड़ पुजा पंडाल में उमड़ रही है।मिर्जाचौकी बाजार पूजा समिति के द्धारा दुर्गा मंदिर प्रांगन में बंगाल के कारिगरो द्धारा आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया गया है जो श्रधालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

वही पूजा सह मेला में मंदिर प्रांगन के आस पास रंग बिरंगी मिष्ठान की दुकान के साथ साथ खाने पीनी की दुकान भी सज-धज कर तैयार है।पुजा समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने बताया कि मंदिर प्रांगण एवं आस-पास के क्षेत्रो में साफ-सफाई अभियान लगातार चलाया जा रहा है साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास में विधि व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त आठ सीसीटीवी कैमरा और लगवाया जा रहा है।

मिर्जाचौकी में नवरात्र उत्सव, मां कात्यायनी की भक्ति में उमड़े श्रद्धालु

वही सुरक्षा को लेकर मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव के नेत्रित्व में पुलिस बल चारों ओर लगातार गष्त कर रही है।इधर थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव ने कहा कि मेला में या फिर क्षेत्र में कहीं भी गड़बड़ी फैलाने वालों पर पैनी नजर रहेगी ऐसे व्यक्तियों पर चिन्हित कर कार्रवाई किया जायेगा।

मौके पर पूजा समिति के बालेश्वर भगत,बिरेंद्र साह, दिलिप चौरसिया,बद्री भगत,निरंजन जायसवाल,अजय जायसवाल,बिकास गुप्ता,प्रमोद गुप्ता, गुड्डू चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता पुजा सह मेला को सफल बनाने में लगा हुआ है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports