Views: 354
0 0
थाना प्रभारी ने दीप प्रज्वलित कर सात दिवसीय भागवत कथा का...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

थाना प्रभारी ने दीप प्रज्वलित कर सात दिवसीय भागवत कथा का क्या उद्घाटन

बरहरवा ।बुधवार को देर शाम नव युवक क्लब पंचकठिया, द्वारा आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ थाना प्रभारी पवन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया l इस दौरान कथावाचक देवी आरती भारद्वाज, नव युवक क्लब अध्यक्ष सुरेश शाह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे l वही दीप प्रज्वलित के पश्चात कमिटी…

थाना प्रभारी ने दीप प्रज्वलित कर सात दिवसीय भागवत कथा का क्या उद्घाटन
Read Time:1 Minute, 51 Second
थाना प्रभारी ने दीप प्रज्वलित कर सात दिवसीय भागवत कथा का क्या उद्घाटन

बरहरवा ।बुधवार को देर शाम नव युवक क्लब पंचकठिया, द्वारा आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा का शुभारंभ थाना प्रभारी पवन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया l

इस दौरान कथावाचक देवी आरती भारद्वाज, नव युवक क्लब अध्यक्ष सुरेश शाह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे l वही दीप प्रज्वलित के पश्चात कमिटी के सदस्यों के द्वारा थाना प्रभारी पवन कुमार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया l इस दौरान थाना प्रभारी पवन कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गणेश पूजा लोकप्रिय त्यौहार है,पूरा देश गणेश महोत्सव में सराबोर हैं l

वहीँ धार्मिक कार्यों में सभी लोगों को बढ़-चढ़कर मदद करने की अपील की l साथ ही कहा धार्मिक कार्यों में भगवान का वास होता है और धर्मिक कार्यों में रुचि रखने से मन तथा आत्मा को भी शांति मिलती है l इधर भागवत कथा शुरू होते ही पूरे क्षेत्र भक्तिमय हो गया l

आसपास गांव से ग्रामीण भागवत कथा श्रवण के लिए महिला पुरुष ने बढ़ चढ़कर भाग लिए l कथा वाचिका आरती देवी भारद्वाज ने प्रथम दिन समाज और धर्म पर प्रवचन दिया l मौके पर नव युवक क्लब के सभी सदस्य मौजूद थे l

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports