Views: 256
0 0
आवास निर्माण नहीं करने पर तीन लाभुकों से राशि वसूली की...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

आवास निर्माण नहीं करने पर तीन लाभुकों से राशि वसूली की प्रक्रिया शुरू

लातेहार।महुआडांड़ प्रखंड के तीन लाभुकों — पिंकी देवी, संगीता सिंह एवं किस्मेत सरस को वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में अबुआ आवास निर्माण योजना के तहत राशि स्वीकृत की गई थी। लेकिन भुगतान प्राप्त करने के बावजूद तीनों लाभुकों ने आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा ने बताया कि इस…

आवास निर्माण नहीं करने पर तीन लाभुकों से राशि वसूली की प्रक्रिया शुरू
Read Time:1 Minute, 35 Second
आवास निर्माण नहीं करने पर तीन लाभुकों से राशि वसूली की प्रक्रिया शुरू

लातेहार।
महुआडांड़ प्रखंड के तीन लाभुकों — पिंकी देवी, संगीता सिंह एवं किस्मेत सरस को वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में अबुआ आवास निर्माण योजना के तहत राशि स्वीकृत की गई थी। लेकिन भुगतान प्राप्त करने के बावजूद तीनों लाभुकों ने आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष बैठा ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों लाभुकों से स्वीकृत राशि की वसूली प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है

डीसी ने दिए सख्त निर्देश

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन लाभुकों ने राशि प्राप्त करने के बाद भी आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया है, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि योजना का लाभ वास्तविक योग्य एवं जरूरतमंद लाभुकों को प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जाए, ताकि जिले में आवास योजना का उद्देश्य पूर्ण हो सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports