Views: 467
0 0
धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में बैठक सफल, 19 अगस्त से...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में बैठक सफल, 19 अगस्त से 1500 ट्रकों का परिचालन शुरू

प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला) गुमला में ट्रक मालिकों और बॉक्साइट परिवहन से जुड़े लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय गुमला में पूर्व राज्यसभा सांसद सह ट्रक ऑनर एसोसिएशन के संरक्षक धीरज प्रसाद साहू की अगुवाई में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हरीश…

धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में बैठक सफल, 19 अगस्त से 1500 ट्रकों का परिचालन शुरू
Read Time:2 Minute, 37 Second
धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में बैठक सफल, 19 अगस्त से 1500 ट्रकों का परिचालन शुरू

प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

गुमला में ट्रक मालिकों और बॉक्साइट परिवहन से जुड़े लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार को उपायुक्त कार्यालय गुमला में पूर्व राज्यसभा सांसद सह ट्रक ऑनर एसोसिएशन के संरक्षक धीरज प्रसाद साहू की अगुवाई में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जंमा, पूर्व सांसद प्रदीप बलमूचु, प्रदेश कांग्रेस नेता सच्चिदानंद चौधरी, लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सहसचिव रहमत अंसारी, राजेश शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चैतू उरांव सहित हिंडाल्को कंपनी के वरीय उपाध्यक्ष शत्रु जीत सिंह और एचआर हेड चिन्मय दास उपस्थित रहे।

करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में बॉक्साइट परिवहन में आ रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बीते 20 दिनों से बॉक्साइट ट्रकों को चालान नहीं मिलने के कारण लगभग 1500 ट्रक परिचालन से बाहर थे और पहाड़ों में खड़े थे। इससे करीब 50 हजार से एक लाख लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही थी।

बैठक में सहमति बनने के बाद निर्णय लिया गया कि मंगलवार, 19 अगस्त 2025 से 1500 बॉक्साइट ट्रकों का परिचालन पुनः शुरू कर दिया जाएगा।

बैठक के बाद ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने संरक्षक धीरज प्रसाद साहू का आभार जताते हुए कहा कि तबीयत खराब रहने के बावजूद उन्होंने रांची से गुमला पहुंचकर सभी की समस्या को गंभीरता से सुना और समाधान कराया।

इस अवसर पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा—
“रोजी-रोटी से जुड़ा कोई भी मुद्दा मेरे लिए सर्वोपरि है। लोगों को परेशानी में देख मैं कभी चुप नहीं बैठ सकता। जब तक मैं हूं, किसी की रोजी-रोजगार में बाधा नहीं आने दूंगा।”

बैठक की सफलता के बाद ट्रक मालिकों और चालकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports