- अवधेश उरांव (36) की लाश कुएं से बरामद, पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्टिंग: प्रेम कुमार साहू, घाघरा, गुमला
घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के ही एक कुएं में 36 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान गम्हरिया निवासी अवधेश उरांव के रूप में की गई है।
परिजनों के अनुसार, अवधेश बीते बुधवार की रात करीब 12 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह जब कुछ ग्रामीण पूना भगत के कुएं पर पानी भरने पहुंचे, तो उन्होंने कुएं में एक शव को तैरते हुए देखा। इसकी सूचना तुरंत अन्य ग्रामीणों और पुलिस को दी गई।
शव की पहचान अवधेश उरांव के रूप में होते ही पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल बन गया। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। उधर, मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,