आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास: विधायक ने किया बच्चों के लिए बड़ी पहल

आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास: विधायक ने किया बच्चों के लिए बड़ी पहल
Views: 473
0 0
Read Time:3 Minute, 9 Second
आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास: विधायक ने किया बच्चों के लिए बड़ी पहल

सतबरवा प्रखंड से दिनेश यादव की रिपोर्ट-

सतबरवा/पलामू :- मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने सतबरवा प्रखंड के रबदा पंचायत ग्राम पिपरा में एवं ग्राम चेतमा में विकास और बच्चों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया, जिससे कि बच्चों की प्रति शिक्षा में होगी विकास। वहीं पर विधायक ने ऑनलाइन शिलान्यास किया।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव मीडिया प्रभारी अमित कुमार, समाजसेवी अशोक यादव, संजय यादव इंद्रदेव उराँव पिंटु सहित अन्य लोगों ने सामूहिक रूप से विधिवत पूजा अर्चना कर आंगनवाड़ी भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इस परियोजना की अनुमानित लागत 22 लाख रुपए है और यह आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगी, जो बच्चों को बेहतर शिक्षा और पोषण प्रदान करने में सहायक होगी।

शिलान्यास समारोह में स्थानीय निवासियों, पंचायत के ग्रामीण की उपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव ने कहा, “यह आंगनवाड़ी भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। यहां बच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में शिक्षा और पोषण मिलेगा, जो उनकी प्रारंभिक शिक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

” आंगनवाड़ी भवन के निर्माण से क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी कार्य करने में सहूलियत होगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और विधायक के प्रयासों की सराहना की। “यह भवन हमारे गाँव के बच्चों के लिए एक वरदान साबित होगा। हम सभी विधायक जी के आभारी हैं।”निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए संवेदक को निर्देश दिए गए हैं।

इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति में सुधार होगा और बच्चों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी।

मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, समाजसेवी अशोक यादव,संजय यादव,पिंटू ,सच्चिदानंद रजक,निरंजन यादव,लालबिहारी यादव,सुदेश्वर यादव,अयोध्या यादव,कमलेश यादव,राजकिशोर यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment