Views: 258
0 0
गढ़वा:एसडीएम ने चार अनाथ बच्चियों से की मुलाकात,मिशन...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

गढ़वा:एसडीएम ने चार अनाथ बच्चियों से की मुलाकात,मिशन वात्सल्य योजना से लाभ दिलाने का निर्देश

अनूप कुमार गुप्ता, गढ़वा:-जिले के ग्राम दुलदुलवा के दो अलग-अलग परिवारों की चार अनाथ बच्चियों से मिलने सदर एसडीएम संजय कुमार उनके घर पहुंचे हुए थे। उन्होंने बच्चियों के भविष्य को लेकर इन सभी के पालन पोषण करने वाले रिश्तेदारों से विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। संजय कुमार अपने साथ जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अशोक…

गढ़वा:एसडीएम ने चार अनाथ बच्चियों से की मुलाकात,मिशन वात्सल्य योजना से लाभ दिलाने का निर्देश
Read Time:3 Minute, 3 Second
गढ़वा:एसडीएम ने चार अनाथ बच्चियों से की मुलाकात,मिशन वात्सल्य योजना से लाभ दिलाने का निर्देश

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा:-जिले के ग्राम दुलदुलवा के दो अलग-अलग परिवारों की चार अनाथ बच्चियों से मिलने सदर एसडीएम संजय कुमार उनके घर पहुंचे हुए थे। उन्होंने बच्चियों के भविष्य को लेकर इन सभी के पालन पोषण करने वाले रिश्तेदारों से विभिन्न पहलुओं पर बातचीत की। संजय कुमार अपने साथ जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अशोक नायक को भी ले गए थे।


कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दें


एसडीएम ने डीसीपीओ से कहा कि इन बच्चों के लिए जो भी कल्याणकारी योजनाएं हो, उन सभी से आच्छादित कराने का प्रयास कीजिए। इस पर उन्‍होंने बताया कि मिशन वात्सल्य योजना के तहत इन सभी बच्चियों को 4000 रुपये मासिक राशि उपलब्ध कराई जा सकती है। एसडीएम ने उनसे इस दिशा में त्वरित पहल और कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


शराब के कारण बिखरा परिवार


दो सगी बहनें सुनैना एवं सोनपरी की दर्द भरी दास्तां है। उनके पिता पिंटू साव की मृत्‍यु अधिक शराब पीने के चक्कर में लगभग 6 साल पहले हो गयी थी। उसके दादा उनको पाल रहे थे। तभी उनकी मां ने अन्यत्र कहीं शादी कर ली। उसके कुछ दिनों बाद दादा और उनके चाचा की भी मृत्‍यु हो गई। फिर वे पूरी तरह अनाथ हो गयीं। अब दोनों बहनों की देखभाल किसी तरह उनके नाना कर रहे हैं। शनिवार को एसडीएम संजय कुमार उनके नाना नानी और इन दोनों बच्चियों से मिलने गए थे।
उपहार लेकर पहुंचे थे एसडीएम


10 साल की सुनैना और 8 साल की सोनपरी उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुलदुलवा में पढ़ती हैं। एसडीएम जब उनके घर गए, तब उनके लिए फुटवीयर लेकर पहुंचे।


पूजा और गूंजा को भी मिलेगा लाभ


इसी गांव की दो सगी बहनें पूजा और गूंजा कक्षा 7वीं और 6वीं में पढ़तीं हैं। उनकी मां की मृत्‍यु कुछ समय पूर्व हो गयी थी। उनके पिता किसी और के साथ शादी करके कहीं अन्यत्र चले गए हैं। उनकी परवरिश उनके नाना कर रहे थे। दुर्भाग्यवश उनके नाना की भी एक सड़क दुघर्टना में मृत्‍यु हो गई थी। संजय कुमार ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इन बच्चियों को भी मिशन वात्सल्य के तहत नियमानुसार आच्छादित करते हुए उन्हें मासिक सहायता राशि उपलब्ध कराने की पहल करें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
100 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports