Views: 302
0 0
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के प्रचार हेतु जागरूकता रथ रवाना

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के प्रचार हेतु जागरूकता रथ रवाना

संवाददाता, लातेहार:-जिले में संचालित मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त गरिमा सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। विदित हो कि…

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के प्रचार हेतु जागरूकता रथ रवाना
Read Time:2 Minute, 37 Second
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के प्रचार हेतु जागरूकता रथ रवाना


संवाददाता,


लातेहार:-जिले में संचालित मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त गरिमा सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

विदित हो कि झारखंड सरकार के द्वारा राज्य के वंचितों, छात्र छात्राओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों को बस भाड़ा में शत प्रतिशत रियायत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना शुरू की गई है।

ग्राम गाड़ी योजना से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार की इन योजना का उद्देश्य गांवों से प्रखंड, जिला मुख्यालय एवं शहर तक आवागमन की सुविधा बहाल करना है। इससे गांव के किसान, मजदूर छात्र-छात्राओं को शहर तक आने में सुविधा होगी। छात्रों के लिए स्कूल-कालेज, किसानों के लिए बाजार और मरीजों के लिए अस्पताल तक पहुंचना सुलभ होगा।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि वाहन संचालक के चयन में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी। बिल्कुल नए क्रय किए गए वाहन के मालिक ही आवेदन कर सकेंगे।

आवेदक के पास पहचान पत्र, आधार कार्ड, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र सक्षम स्तर से निर्गत, आयु प्रमाण पत्र जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, वार्षिक आय प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, वाहन का प्रकार, वाहन से सम्बंधित अन्य दस्तावेज चाहिए। सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम का अधिष्ठापन भी करवाना अनिवार्य होगा।

Loading

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के प्रचार हेतु जागरूकता रथ रवाना

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports