महाशिवरात्रि पर्व को लेकर की गई शांति समिति की बैठक

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर की गई शांति समिति की बैठक
Views: 223
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर की गई शांति समिति की बैठक

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट:-

सतबरवा(पलामू):-सतबरवा थाना में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर दोनों समुदायों के बीच शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता सतबरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक पांडे, अंचलाधिकारी, कृष्ण मुरारी तिर्की, एवं पुलिस निरीक्षक सुरेश राम ने किया। वही सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने दोनों समुदाय के लोगों से अपील किए की महाशिवरात्रि पर्व में सभी लोग सावधानीपूर्वक मनाएं।एक दूसरे के मददगार बने जिससे कि शांति बनी रहे। हम सभी आपके साथ भी सहयोग समय के अनुकूल प्रदान करते रहेंगे।किसी भी प्रकार का भड़काऊ पोस्ट न शेयर करें।बल्कि हमे उस स्थिति में सूचना दें जांच कर उन्हें कार्रवाई किया जाएगा। वही पर उपस्थित बीडीओ अभिषेक पांडे ने महाशिवरात्रि पूजा के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हम सभी अधिकारी गण आप सभी के लिए सदैव खड़ा हैं। आप सभी से अपील करता हूं कि इस महाशिवरात्रि पर्व को आपसी भाईचारा के साथ मनाएं एवं सामाजिक सांप्रदायिक सौहार्द के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखे।मौके पर उपस्थित पंचायत समिति अशोक राम, विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव, पूर्व उप मुखिया कौशल किशोर प्रसाद,समाज सेवी आशीष सिन्हा, मुश्ताक अंसारी, दीपक राम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment