पाकुड़
Trending

एसआईआर-2026 के कार्यों में आएगी तेजी, चार आईसीटी इंस्ट्रक्टरों की प्रतिनियुक्ति

Pakud News

Views: 6
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second

बोरियो: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के कार्यों को गति देने के लिए प्रखंड प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। दावा-आपत्ति की सुनवाई के दौरान अभिलेखों की ऑनलाइन प्रविष्टि में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए चार आईसीटी इंस्ट्रक्टरों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इस संबंध में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ नागेश्वर साव ने आदेश जारी किया है।

एसआईआर-2026 के कार्यों में आएगी तेजी, चार आईसीटी इंस्ट्रक्टरों की प्रतिनियुक्ति

जारी आदेश के अनुसार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौरीपुर के हाबिल सोरेन, मॉडल स्कूल बोरियो के मो. इरशाद अंसारी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय मोतीपहाड़ी की सारिका आसमीन और उत्क्रमित मध्य विद्यालय नया टोला, सोसो टोला के विपिन कुमार को निर्वाचन कोषांग में तैनात किया गया है।

15 अक्टूबर से अगले आदेश तक करेंगे काम

चारों कर्मियों की प्रतिनियुक्ति 15 अक्टूबर 2026 से अगले आदेश तक प्रखंड कार्यालय स्थित निर्वाचन कोषांग में की गई है। सभी संबंधित कर्मियों को पत्र प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन का जोर एसआईआर के तहत दावा एवं आपत्ति की सुनवाई के दौरान दस्तावेजों की ऑनलाइन प्रविष्टि समय पर पूरी करने पर है। आईसीटी इंस्ट्रक्टरों की तैनाती से निर्वाचन संबंधी कार्यों के निष्पादन में तेजी आने और अभिलेखों के ऑनलाइन संधारण में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

Loading

एसआईआर-2026 के कार्यों में आएगी तेजी, चार आईसीटी इंस्ट्रक्टरों की प्रतिनियुक्ति

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button