
Views: 10
Read Time:1 Minute, 52 Second
गोमिया संवाददाता। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, गोमिया-कथारा के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में रविवार, 11 अक्टूबर को छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से कथारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र में आवश्यक मेंटेनेंस और पेड़ों की डालियों की कटाई का कार्य किया जाएगा।

सहायक विद्युत अभियंता राजेश बिरुवा द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, डीवीसी से आने वाले 33 केवी इनकमिंग फीडर संख्या-1 और फीडर संख्या-2 पर आवश्यक कार्य किया जाना है। इसके मद्देनजर रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक डीवीसी से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान कथारा विद्युत शक्ति उपकेंद्र से जुड़े कथारा, फुसरो, गोमिया, कंचकिरो, साड़म, तेनुघाट और ललपनिया सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विभाग के अनुसार, मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति जल्द से जल्द सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
नोट: बिजली कटौती के दौरान उपभोक्ता पानी की व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें।
![]()




