सावन की अंतिम सोमवारी पर मोंगर में निकली भव्य कलश यात्रा,भक्तिमय हुआ माहौल
औरंगा नदी तट से जल भरकरश्रद्धालु पहुंचे शिव मंदिर, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र

लातेहार। सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर ग्राम मोंगर स्थित छठ घाट शिव मंदिर प्रांगण से सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।
कलश यात्रा मोंगर नगर बस्ती का भ्रमण करते हुए औरंगा नदी तट पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर नदी का पवित्र जल कलश में भरा। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर वापस शिव मंदिर प्रांगण पहुंचे।

कलश यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि पिंटू कुमार रजक, शिव मंदिर के पुजारी राम कुमार सिंह, ईश्वर प्रसाद, संजय प्रसाद, आलोक कुमार अकेला, सहदेव राम, उमेश राम, जयविजय सिंह, रामजीत मोची एवं बुधन मोची सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।
![]()





