ब्रेकिंग न्यूज़क्रिकेट/स्पोर्ट्सझारखंड समाचारपलामूस्थानीय समाचार

खिलाड़ियों का सम्मान कर अविनाश देव ने बढ़ाया उत्साह

मेदिनीनगर (पलामू)।
संवाददाता: अनुज तिवारी
,

ओलंपिक दिवस के अवसर पर पलामू जिला खेल विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संत मरियम स्कूल के खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रार्थना सभा में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

खिलाड़ियों का सम्मान कर अविनाश देव ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन अविनाश देव ने कहा, “बच्चों के हाथों में सिर्फ मेडल नहीं, बल्कि देश का उज्ज्वल भविष्य भी है। संत मरियम स्कूल हर प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा। शिक्षा के साथ-साथ खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी लगातार खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।”

प्रतियोगिता के वूशु सांडा स्पर्धा में हर्षि कुमार ने स्वर्ण पदक, छोटू कुमार एवं विवेक कुमार ने रजत पदक, जबकि कार्तिक कुमार, संकल्प वर्मा तथा आशीष गुप्ता ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं एथलेटिक्स की 200 मीटर दौड़ में अलीमा ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में प्रशिक्षक सुमित बर्मन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया।

समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने, अनुशासन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

Loading

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button