Views: 13
0 0
सियार ने दो माह की मासूम को बनाया शिकार,क्षेत्र में दहशत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

सियार ने दो माह की मासूम को बनाया शिकार,क्षेत्र में दहशत

पाकुड़ संवाददाता — मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखीनारायणपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सियार ने मां की गोद से दो माह की मासूम बच्ची को उठाकर अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार…

सियार ने दो माह की मासूम को बनाया शिकार,क्षेत्र में दहशत
Read Time:2 Minute, 29 Second
सियार ने दो माह की मासूम को बनाया शिकार,क्षेत्र में दहशत

पाकुड़ संवाददाता — मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखीनारायणपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सियार ने मां की गोद से दो माह की मासूम बच्ची को उठाकर अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार की रात करीब 3 बजे के आसपास सियार ने सो रही मां की गोद से दूधमुंही बच्ची अफीफा खातून को उठा लिया और उसे मारकर खा गया। हैरानी की बात यह रही कि मां मुसबेरा खातुन को इस दौरान कोई आहट तक नहीं हुई।

बताया जाता है कि सियार ने इसके बाद चार साल की दूसरी बच्ची जस्मीन खातून को भी उठाने की कोशिश की और उस पर हमला कर दिया। बच्ची के चिल्लाने पर मां की नींद खुली, जिसके बाद उसने सियार को भगा दिया। इस दौरान दूसरी बच्ची घायल हो गई, लेकिन उसकी जान बच गई।

घटना के वक्त मां मुसबेरा खातुन अपनी तीनों बच्चियों के साथ मायके आई हुई थी। उसके पति सामिरुल शेख बाहर काम करने गए हैं। देर रात सभी खाना खाकर सो गए थे, तभी सियार ने इस वारदात को अंजाम दिया।

बच्ची के गायब होने के बाद परिवार और ग्रामीणों ने रात में ही खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद पास की झाड़ी में बच्ची के शरीर के अवशेष मिले, जिससे स्पष्ट हो गया कि उसे सियार ने अपना शिकार बना लिया है।

घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण उसे ढांढस बंधा रहे हैं, लेकिन वह बार-बार बेसुध हो जा रही है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बना हुआ है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *