पुस्तक मेला:उपायुक्त ने युवाओं से की पुस्तकों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील

Views: 40
0 0
Read Time:3 Minute, 13 Second

मेदिनीनगर/पलामू:- मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय मेदिनीनगर में 24–25 मार्च को आयोजित दो दिवसीय पुस्तक मेले के दूसरे दिन का माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा।इस अवसर पर पलामू की उपायुक्त श्रीमती समीरा एस ने मेले का निरीक्षण करते हुए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा पाठकों,पुस्तक विक्रेताओं एवं साहित्य प्रेमियों से संवाद स्थापित किया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि “पुस्तकें केवल ज्ञान का स्रोत ही नहीं,बल्कि व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण की सबसे सशक्त माध्यम हैं।एक अच्छी पुस्तक जीवन की दिशा बदलने की क्षमता रखती है।” उन्होंने अपने बचपन की स्मृतियों को साझा करते हुए बताया कि प्रारंभ से ही उन्हें पुस्तकों के अध्ययन में गहरी रुचि रही,जिसने उनके सोचने और समझने की क्षमता को विकसित किया तथा जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उपायुक्त ने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें, बल्कि साहित्य,जीवनी,विज्ञान, इतिहास एवं अन्य विषयों की पुस्तकें भी पढ़ें।उन्होंने कहा कि विविध विषयों का अध्ययन व्यक्ति को व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करता है और उसे एक बेहतर नागरिक बनने में मदद करता है।इस दौरान उन्होंने एक प्रेरणादायक पहल का भी उल्लेख किया।

उपायुक्त ने बताया कि वे अपने दो वर्ष के बच्चे में भी प्रारंभ से ही पढ़ने की आदत विकसित करना चाहती हैं।इसी उद्देश्य से वे उसे पहली बार पुस्तक मेले में लेकर आयी है।उन्होंने कहा कि “बच्चों को कम उम्र से ही पुस्तकों के संपर्क में लाना चाहिए, ताकि उनमें जिज्ञासा,कल्पनाशीलता और सीखने की प्रवृत्ति विकसित हो।”

इस अवसर पर उन्होंने अपने बच्चे के लिए एक स्पोकन इंग्लिश की पुस्तक भी क्रय की।उपायुक्त की उपस्थिति से पुस्तक मेले के दूसरे दिन आयोजन में नई ऊर्जा का संचार हुआ।उनके प्रेरक संबोधन से उपस्थित लोगों, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों में पढ़ने के प्रति जागरूकता और उत्साह में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गयी।इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ,पुस्तकालय के मंजीत समेत अन्य मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment