रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर राधानगर थाना में शांति समिति की बैठक

रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर राधानगर थाना में शांति समिति की बैठक
Views: 61
0 0
Read Time:2 Minute, 7 Second
रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा को लेकर राधानगर थाना में शांति समिति की बैठक

बरहरवा : बरहरवा क्षेत्र में रामनवमी एवं चैती दुर्गा पूजा को लेकर सोमवार को राधानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता एसडीओ राजमहल सदानंद महतो एवं एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान एसडीओ सदानंद महतो ने लोगों से रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। वहीं एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने पर्व के दौरान निकलने वाले जुलूस के रूट चार्ट की जानकारी ली और सभी से शांति बनाए रखने का आग्रह किया।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या असामाजिक पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बताया कि विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

बैठक में बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी ने भी लोगों से प्रशासन का सहयोग करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की।

मौके पर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, एसआई पंकज दुबे, सदानंद प्रसाद, एएसआई कान्हु मुर्मू, सकल हेंब्रम, जियाउल हक उर्फ शास्त्री, सुनील प्रमाणिक, विक्रम सरकार, धर्मराज मंडल, तमाल मंडल, पिंटू घोष, भैय्या किस्कू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment