Read Time:1 Minute, 26 Second
संवाददाता: अनुज तिवारी,
सतबरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड सह अंचल विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार, अंचल नाजिर आशुतोष कुमार सिंह, अंचल लिपिक संतोष मेहता, प्रखंड लिपिक दीपक कुमार, मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर अभिषेक सोनी, ऑपरेटर गौतम कुमार, सीएससी संचालक नवीन कुमार सिंह तथा पोची पंचायत के मुखिया गिरवर राम सहित अन्य कर्मी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सद्भाव के साथ होली मनाने का संदेश दिया। साथ ही सभी से त्योहार को सादगीपूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।