लातेहार: जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चिरोपाठ गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें 2 बालिग और 3 नाबालिग हैं।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात चिरोपाठ गांव में एक शादी समारोह चल रहा था, जहां ये आरोपी भी पहुंचे थे। सुबह करीब 4 बजे आरोपियों ने नाबालिग लड़की को जबरन जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में असित तिर्की (20) और रेमीस तिर्की (19) शामिल हैं, जिन्हें जेल भेज दिया गया है। 3 नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में IPC और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।