पाकुड़: अमडापाड़ा थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बच्चियों के लापता होने के संबंध में अमडापाड़ा थाना कांड संख्या 03/26, दिनांक 27.01.2026 को दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पाकुड़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
पुलिस अनुसंधान के क्रम में दोनों लापता नाबालिग बच्चियों को आंध्रप्रदेश के नेल्लौर में ट्रैक किया गया। इसके पश्चात जी.आर.पी. नेल्लौर एवं जिला पुलिस नेल्लौर के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों बच्चियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। साथ ही इस कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है।
बरामद की गई दोनों नाबालिग बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों के पास पहुंचाने की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। बच्चियां नाबालिग होने के कारण उनकी पहचान से संबंधित कोई भी फोटो या विवरण साझा नहीं किया जा सकता है।