मॉडल कॉलेज मुरली में NEP 2020 व नामांकन प्रक्रिया पर कार्यशाला आयोजित

मॉडल कॉलेज मुरली में NEP 2020 व नामांकन प्रक्रिया पर कार्यशाला आयोजित
Views: 158
0 0
Read Time:2 Minute, 1 Second
मॉडल कॉलेज मुरली में NEP 2020 व नामांकन प्रक्रिया पर कार्यशाला आयोजित

बरहरवा। मॉडल कॉलेज, मुरली में सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) एवं सत्र 2025–29 की नई नामांकन प्रणाली पर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देशानुसार आयोजित हुआ।

कार्यशाला की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने की। NEP समन्वयक डॉ. अमित कुमार ने विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति के तहत विषय चयन की लचीली व्यवस्था, मल्टी-डिसिप्लिनरी विकल्प, और भारतीय ज्ञान परंपरा जैसी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अब छात्र अपनी रुचि और करियर योजना के अनुसार विभिन्न विषयों का चयन कर सकते हैं, जिससे शिक्षा अधिक अनुकूल, लचीली और व्यावहारिक हो सकेगी। डॉ. रंजीत सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा किए गए संशोधन विद्यार्थी केंद्रित और दूरदर्शी पहल है।

कार्यक्रम का संचालन नामांकन प्रभारी डॉ. रमज़ान अली ने किया। कार्यशाला के पहले दिन ही दर्जनों छात्रों ने नामांकन कराया, जिससे स्पष्ट है कि छात्र इस नई प्रणाली को लेकर उत्साहित हैं।

इस अवसर पर डॉ. विवेक महतो, दंडाधिकारी भैया बेसरा, राहुल,अजय सोनी,अरुण मंडल,नरेश मंडल, रानी,ऋतु, सौरभ साहा सहित अन्य शिक्षक व कर्मीगण उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment