तेनुघाट। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुवा एवं नव नियुक्त झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु पदाधिकारियों द्वारा तेनुघाट डैम क्षेत्र में लगभग 50 बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान 60 से 70 वर्ष आयु वर्ग के जरूरतमंद बुजुर्गों को कंबल देकर ठंड से राहत पहुंचाई गई।
बताया गया कि झारखंड प्रशासनिक सेवा के नव नियुक्त 40 प्रशिक्षु पदाधिकारी फील्ड विजिट के तहत तेनुघाट पहुंचे थे। इसी क्रम में उन्होंने सामाजिक सरोकार के तहत बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अवसर पर गोमियां प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, प्रीतम यादव, गंगा तुरी, दीपक गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों की सहायता करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ठंड के इस मौसम में कंबल वितरण से बुजुर्गों को राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए प्रशासन का आभार जताया।