बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर नाबालिग बच्चा संदिग्ध अवस्था में मिला, आरपीएफ ने किया रेस्क्यू

बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर नाबालिग बच्चा संदिग्ध अवस्था में मिला, आरपीएफ ने किया रेस्क्यू
Views: 86
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second
बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर नाबालिग बच्चा संदिग्ध अवस्था में मिला, आरपीएफ ने किया रेस्क्यू

बरहड़वा। मालदा रेल मंडल के अंतर्गत बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को गश्ती के दौरान आरपीएफ टीम ने एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्चे को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया और तुरंत रेस्क्यू किया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बच्चा प्लेटफॉर्म संख्या 1 स्थित वेटिंग हॉल के पास संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि उसका घर मल्लारपुर है। उसके पिता ने उसे मल्लारपुर स्टेशन से ट्रेन में बैठाया था और कहा था कि रामपुरहाट स्टेशन पर चाचा उसे लेने आएंगे। साथ ही पिता ने यह भी हिदायत दी थी कि यदि चाचा प्लेटफॉर्म पर न मिलें तो वह ट्रेन से नीचे न उतरे।

बच्चे के अनुसार, रामपुरहाट स्टेशन पर उसका चाचा नहीं आया, इसलिए वह ट्रेन से नहीं उतरा और आगे बढ़ते हुए बरहड़वा स्टेशन पहुंच गया।

बच्चे से संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने और उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरपीएफ टीम ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। बाद में कानूनी प्रक्रिया के तहत बच्चे को बाल संरक्षण संस्था ‘मंथन’ की प्रतिनिधि आराधना मंडल के सुपुर्द कर दिया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान आरपीएफ के सुजीत कुमार सहित अन्य जवान उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment