Read Time:58 Second
घाघरा:- झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर घाघरा मुख्यालय में भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। बच्चों द्वारा प्रभात फेरी चांदनी चौक मध्य विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ हुई थाना चौक और ब्लॉक चौक होते हुए पुनः मध्य विद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।
फेरी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथों में झारखंड राज्य से जुड़े प्रेरणादायक संदेशों वाले बैनर लेकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। पूरे रास्ते बच्चों ने देशभक्ति और राज्य गौरव से जुड़े नारे लगाए।मौके पर स्कूल शिक्षक एवं शिक्षा का शामिल है।