रक्त का निर्माण किसी फैक्ट्री मे संभव नहीं इसलिए रक्तदान जरूरी:विहिप

रक्त का निर्माण किसी फैक्ट्री मे संभव नहीं इसलिए रक्तदान जरूरी:विहिप

Views: 90
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second
रक्त का निर्माण किसी फैक्ट्री मे संभव नहीं इसलिए रक्तदान जरूरी:विहिप

गोमिया मे बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने 83 यूनिट रक्त संग्रह किया


गोमिया। विश्व हिंदू परिषद सह बजरंगदल गोमिया प्रखंड इकाई की ओर से हुतात्मा दिवस पर रविवार को गोमिया बैंक मोड़ में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 83 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें खास तौर पर महिलाएं भी शामिल रही जिन्होंने रक्तदान कर जागरूकता का परिचय दिया। मुख्य अतिथि विहिप के प्रांत सेवा सह प्रमुख विनय कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है।

अगर खून की कमी से जूझ रहे किसी मरीज को समय से खून मिल जाए तो चिकित्सक उसकी जान बचा सकते हैं। कहा कि बजरंगदल के द्वारा समय-समय पर इस तरह का आयोजन किया जाता है। कहा जिस तरीके से महिलाओं ने आगे आकर रक्तदान किया है, यह बहुत ही सराहनीय है।

जिला सेवा प्रमुख सुमित कुमार ने कहा कि कई बार देखा जाता है कि खून का इंतजाम करने में काफी देर हो जाती है और रक्त का निर्माण किसी फैक्ट्री मे संभव भी नहीं इसलिए इस तरह के शिविर में लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

शिविर में महिलाओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रखंड संयोजक अमित रवानी ने कहा कि बजरंगदल का मकसद है हर मरीज को समय से खून मिल जाए। इसके लिए इस तरह के शिविर लगवाए जाते हैं। समिति द्वारा आगे भी इस तरह के रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

इसके बाद रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। 

मौके पर जिला प्रचार प्रसार प्रमुख विशाल अग्रवाल, नंदन चौहान, संजय जैन, अभिमन्यु पासवान, जितेंद्र ठाकुर, शैलेश जैन, सुमित जैन, भागीरथ नायक, विशाल कुमार, मनीष श्रीवास्तव, चित्रा जैन, राजेश जैन, रश्मि जैन, मुकेश जैन, सुमित जैन, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

तेज रफ्तार सवारी गाड़ी पेड़ से टकराई,चालक गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार सवारी गाड़ी पेड़ से टकराई,चालक गंभीर रूप से घायल

22 साल बाद जेल से रिहा होगा वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान,‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’का किरदार था प्रेरित

22 साल बाद जेल से रिहा होगा वासेपुर का गैंगस्टर फहीम खान,‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’का किरदार था प्रेरित

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post