बरकत खान फिर बने कांग्रेस के साहिबगंज जिला अध्यक्ष,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बरकत खान फिर बने कांग्रेस के साहिबगंज जिला अध्यक्ष,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Views: 123
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second
बरकत खान फिर बने कांग्रेस के साहिबगंज जिला अध्यक्ष,कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

बरहड़वा। बरकत खान को एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी ने साहिबगंज जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके पुनः जिला अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। बरकत खान लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।

संगठन के हितों और पार्टी को मजबूत बनाने में उनके योगदान को देखते हुए आलाकमान ने उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी दी है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बरकत खान ने कहा कि मैं पार्टी आलाकमान का आभारी हूँ, जिन्होंने एक बार फिर मुझ पर विश्वास जताया।

यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी चुनौती भी है। मैं जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मिलकर कांग्रेस को और मजबूत करूंगा तथा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाऊंगा।


बरकत खान को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में कांग्रेस और मजबूत होगी तथा आम जनता की आवाज को पार्टी और बुलंद करेगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

राज्य स्तरीय "समृद्धि 2025" प्रतियोगिता में शिक्षकों ने दिखाई प्रतिभा

राज्य स्तरीय “समृद्धि 2025” प्रतियोगिता में शिक्षकों ने दिखाई प्रतिभा

सिल्ली प्रखंड कांग्रेस ने वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की

सिल्ली प्रखंड कांग्रेस ने वोट चोरी हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post