Views: 325
0 0
बरहड़वा में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम 2025,बूथ...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

बरहड़वा में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम 2025,बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

बरहड़वा,। संगठन सृजन कार्यक्रम 2025 के तहत सोमवार को निशा मैरिज हॉल बरहड़वा में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी एवं शहरी स्थानीय निकाय के संगठनिक विस्तार पर व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान ने की। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव…

बरहड़वा में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम 2025,बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान
Read Time:5 Minute, 50 Second
बरहड़वा में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम 2025,बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

बरहड़वा,। संगठन सृजन कार्यक्रम 2025 के तहत सोमवार को निशा मैरिज हॉल बरहड़वा में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी एवं शहरी स्थानीय निकाय के संगठनिक विस्तार पर व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरकत खान ने की। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, झारखंड प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश अध्यक्ष शमशेर आलम, और पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष केदार पासवान सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र और बरहड़वा प्रखंड के पांच पंचायत आहुतग्राम, महाराजपुर, हरिहरा, श्रीकुंड और बटाईल की कमिटी, प्रखंड कमिटी, मंडल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और वार्ड अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक कांग्रेस की उपस्थिति और सक्रियता बढ़ाने, तथा आगामी चुनावी रणनीति को सुदृढ़ करने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।


बैठक में नेताओं ने पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं शहरी स्थानीय निकाय के संगठनिक विस्तार पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की जड़ केवल कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई छोटा अभियान नहीं है, बल्कि संगठन की नई दिशा तय करने वाला और पार्टी को मजबूत बनाने वाला महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन सृजन कार्य में जुटने का आह्वान किया।

बरहड़वा में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम 2025,बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करना ही पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने पंचायत स्तर पर चल रहे संगठनिक कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने तथा हर स्तर पर पार्टी की पहचान को मजबूत करने पर जोर दिया। कांग्रेस विधायक दल उप नेता प्रदीप यादव ने कहा कि संगठन केवल नाम का नहीं होना चाहिए, बल्कि हर बूथ, पंचायत और नगर स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही मजबूत बन सकता है।

हम सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने का संकल्प लेना चाहिए। हमारी प्राथमिकता यह है कि पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर संगठन और विपक्षी ताकतों के मुकाबले हमारी तैयारी को मजबूत करे। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष शमशेर आलम और पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष केदार पासवान ने भी कार्यकर्ताओं को संगठनिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन सृजन अभियान 2025 को सफल बनाने का संकल्प लिया।

पार्टी ने यह सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया कि बूथ स्तर से लेकर पंचायत और नगर स्तर तक संगठन को मजबूत कर विपक्षी ताकतों के मुकाबले पार्टी की तैयारी को सुदृढ़ किया जाए। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल संगठन को सक्रिय बनाना ही नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच एकजुटता, जागरूकता और संगठनात्मक अनुशासन को भी बढ़ावा देना था।

इस बैठक के माध्यम से कांग्रेस ने स्पष्ट संदेश दिया कि आगामी वर्षों में पार्टी का फोकस जमीनी स्तर पर संगठन सृजन और सभी वर्गों तक अपनी पहुंच मजबूत करने पर रहेगा। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी कमल आर्य, मोहम्मद नसरुद्दीन, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, नाबिद अंजुम,अनुकूल मिश्रा,भोलानाथ महतो, सहनवाज नासिर, नेहाल अख्तर, अनंत लाल भगत, दिलदार आलम, मनोज घोष, कमल आर्य, मोफ़कर हुसैन, रेसूल आलम सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports