बरहरवा।
मिर्जाचौकी हाट परिसर स्थित धर्मशाला में रविवार को व्याहुत कलवार समाज की ओर से भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना धूमधाम से संपन्न हुई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने अपने कुल गुरु भगवान बलभद्र की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की।
धर्मशाला में भगवान बलभद्र की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडित राजेश दुबे द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना करवाई गई। कार्यक्रम में मुख्य यजमान भोल्टु चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी किरण देवी ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
पूजा के उपरांत खाटू श्याम का भक्ति भजन संध्या भी आयोजित की गई, जिसमें बिहार से आए कलाकार अर्पन पांडे, राहुल सोनी एवं अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। साथ ही, पूजा के अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर पवन चौधरी, राजीव जायसवाल, वीरेंद्र साह, अमित पलटन, बालेश्वर भगत, गुड्डु चौधरी, गोलू चौधरी, मंटू चौधरी, अभियानंद भगत, नित्यानंद भगत, गणेश चौधरी, पष्पत चौधरी, धीरज चौधरी, नीरज चौधरी, सोनी भगत, हृदय नारायण चौधरी, अमरेश कुमार, बलिराम भगत सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन में भाग लिया।
भक्ति गीतों और भंडारे के कारण पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु देर रात तक झूमते नजर आए।