संवाददाता: अनुज तिवारी,
सतबरवा:-झारखंड आंदोलन के महानायक, आदिवासी समाज के महान नेता और पूर्व मुख्यमंत्री युगपुरुष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सोमवार को सतबरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में शोकसभा आयोजित की गई।
सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रखंड सह अंचल विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने शोक संदेश में कहा कि दिशोम गुरु का जीवन संघर्ष, आदिवासी समाज के अधिकार और सम्मान की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उन्होंने झारखंड राज्य की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की, राजस्व कर्मचारी विकास मिंज, प्रखंड नाजिर अशोक कुमार सिंह, अंचल नाजिर आशुतोष कुमार सिंह, ब्लॉक ऑपरेटर जितेंद्र कुमार, सीएससी ऑपरेटर नवीन कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिन्हा समेत कई लोग मौजूद थे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।