सी एच सी बरहेट में डिजिटल एक्सरे मशीन का किया उद्घाटन
बरहरवा ।:झामुमो जिला कमेटी की ओर से रविवार को बरहेट प्रखंड स्तिथ धूम कुड़िया भवन में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई l वहीँ बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने किया l कार्यक्रम में झामुमो केन्द्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा, राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा,राजमहल विधायक एमटी राजा, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, जिप अध्य्क्ष मोनिका किस्कू शामिल हुए l वहीँ कार्यक्रम का संचालन सांसद प्रतिनिधि सह जिला उपाध्यक्ष संजीव सामु हेम्ब्रम ने किया l वहीँ झामुमो ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ता द्वारा रांगा मोड़ से बाइक रैली निकालकर केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा का भव्य स्वागत किया गया l साथ में झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, पंकज मिश्रा के नारे लगे l
इस दौरान केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार 30 जून ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा l इसको लेकर सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं l
सी एच सी बरहेट में डिजिटल एक्सरे मशीन का किया उद्घाटन
बरहरवा ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा, केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा, राजमहल विधायक एम टी राजा, बोरियों विधायक धनंजय सोरेन, जीप अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने विधिवत रूप के फीता काटकर किया l मौके पर जिला सचिव सुरेश टुडू,महेस साहा ,राजाराम मरांडी ,प्रखंड अध्यक्ष बर्नार्ड मरांडी,सचिव मुजीबुर रहमान ,लखीराम हेंब्रम, मो○ अली ,देव उर्फ बल्लू सोरेन,जेठा मुर्मू , लड्डू भगत, शमशुल अंसारी,रिजाउल रहमान के अलावा अन्य मौजूद थे l