झारखंडगढ़वास्थानीय समाचार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री बंशीधर नगर मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की
  • मुख्यमंत्री को गढ़वा पहुंचने पर पदाधिकारियों ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री बंशीधर नगर मंदिर में की पूजा-अर्चना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज पलामू प्रमंडल के गढ़वा जिला स्थित श्री बंशीधर नगर पहुंचे। अनुमंडल कार्यालय स्थित हैलिपैड पर मुख्यमंत्री को पहुंचने पर पलामू के आईजी सुनील भास्कर, डीआईजी वाईएस रमेश, गढ़वा उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय आदि ने मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही मुख्यमंत्री को स्थानीय प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ आनर किया गया।

राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव के उदघाटन के पूर्व मुख्यमंत्री सीधे श्री बंशीधर मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बंशीधर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर समस्त झारखंड वासियों की सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।


मुख्यमंत्री ने श्रीराधावंशीधरजी युगल सरकार की विधिवत चरण दर्शन पूजन किया। मंदिर में दो दिवसीय विशेष पूजन और अनुष्ठान के लिये काशी व देश के विभिन्न स्थानों से पधारे विद्वान आचार्यों की टीम ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंचोपचार विधि से पूजन संपन्न कराया।

विशेष पूजन और अनुष्ठान के आचार्य श्रीकांत मिश्र ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव, विश्रामपुर विधायक नरेश सिंह, राजपरिवार के सदस्य पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव उर्फ राजा बच्चा का पट्टाभिषेक कर बहुमान किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री बंशीधर नगर मंदिर में की पूजा-अर्चना

इससे पूर्व मुख्यमंत्री श्री सोरेन के मंदिर पहुंचने पर विधायक-सह-मंदिर के ट्रस्टी अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा ने उनका स्वागत किया। दर्शन पूजन के बाद श्री देव ने मुख्यमंत्री को श्री बंशीधर जी की तस्वीर प्रदान कर स्वागत किया।

मौके पर पलामू आईजी सुनील भाष्कर, डीआइजी वाईएस रमेश, उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर तिवारी, आचार्य श्रीकांत मिश्र, सत्यनारायण मिश्र, मंदिर ट्रस्ट के राजेश प्रताप देव, राजपाल प्रताप देव, युवराज प्रताप देव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्री बंशीधर नगर मंदिर में की पूजा-अर्चना

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंदिर के समीप स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

Loading

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button