Read Time:1 Minute, 5 Second
बरहरवा। शिबू सोरेन जनजातीय इंटर कॉलेज में शनिवार को अंगिका भाषा की पुस्तक ‘जटायु’ का भव्य विमोचन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कुलेश ठाकुर ने पुस्तक का अनावरण करते हुए इसे अंगिका भाषा और साहित्य के लिए महत्वपूर्ण योगदान बताया।
इस अवसर पर अंगिका के प्रसिद्ध विद्वान और कवि डॉ. अमरेंद्र कुमार, डॉ. विमल अनिरुद्ध, डॉ. प्रदीप प्रभात, डॉ. राधे श्याम सहित कई साहित्य प्रेमी मौजूद थे। वक्ताओं ने अंगिका भाषा के समृद्ध साहित्य पर चर्चा की और इस पुस्तक को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम में साहित्य प्रेमियों और छात्रों की भी उत्साहजनक भागीदारी रही।
https://www.effectivegatecpm.com/zyt60ux3?key=2bd771538b0aeada8d900221ef0d36ac