LATEHARशुभ मुहूर्त

महुआडांड़ : नेतरहाट आवासीय विद्यालय में मनाया गया संविधान दिवस

महुआडांड़ :- राज्य के प्रतिष्ठित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में मंगलवार 26 नवंबर को भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना को राजनीति विज्ञान के विभागाद्यक्ष् मुकेश कुमार ने पढ़कर शपथ दिलायी।

इंटर कला के छात्र रजनीकांत ने शानदार भाषण दिया। इंटर प्रथम वर्ष कला के अभिषेक और मुकेश ने पीपीटी के माध्यम से संविधान के प्रमुख संशोधन पर प्रकाश डाला फिर छात्र शशि और अमन ने अपने विचार संविधान पर रखे। इंटर द्वितीय वर्ष के छात्र अंकित ने पीपीटी के माध्यम से संविधान सभा के इतिहास और संविधान के महत्व को इंगित किया।

वरीय शिक्षक अंशुमान चटर्जी ने संविधान की प्रासंगिकता बतलायी, वहीं प्राचार्य संतोष कुमार ने संविधान पढ़ने के महत्व को बतलाया. अंत में इतिहास शिक्षिका कनुप्रिया ने संविधान के ऐतिहासिक महत्व को बतलाते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button