
पलामू प्रमंडल के दिग्गज झारखंड आंदोलनकारी एवं समाज सेवी बरवाडीह प्रखंड के मुरली प्रसाद जी के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा ने गहरा दुख एवं शोक व्यक्त करते हुए भगवान से मृत आत्मा की शांति हेतु कामना की है।
आगे कहा गया है कि स्वर्गीय मुरली प्रसाद पलामू प्रमंडल के चर्चित नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं, झारखंड अलग राज्य बनाने के लिए उन्होंने तीव्र संघर्ष एवं आंदोलन किया उनके नेतृत्व में पलामू प्रमंडल से सैकड़ो लोगों ने झारखंड आंदोलन में भाग लिया और अपनी भागीदारी निभाई जिसकी धमक पूरे प्रदेश स्तर तक दिखी। वे आजीवन गरीबों एवं वंचितों की सेवा में लगे रहे उनका जीवन सभी राजनीति करने वाले लोगों तथा समाजसेवियों के लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है।
उनके निधन से पलामू प्रमंडल समेत पूरे राज्य को गहरी क्षती हुई है। हमने एक झारखंड आंदोलनकारी एवं झारखंड के विकास की सोच रखने वाले नेता को खो दिया है। मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करते हुए अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार को दुख की इस घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।