Read Time:1 Minute, 12 Second

अमीन अंसारी
चान्हो :-लोहरदगा से भाजपा की परिवर्तन यात्रा रथ का शुक्रवार को चान्हो, बीजुपाड़ा व मांडर में स्वागत किया गया। परिवर्तन यात्रा रथ पर पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, समीर उरांव, प्रमंडलीय प्रभारी गणेश मिश्रा, विनय लाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष नेहा सिंह आदि थे।
भाजपा नेता सन्नी टोप्पो के नेतृत्व में चान्हो, बीजुपाड़ा व मांडर में स्वागत के दौरान न सहेंगे, न कहेंगे, बदल के रहेंगे के नारे लगे। नेताओं ने बीजुपाड़ा चौक पर स्वतंत्रता सेनानी सोमा टाना भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर, नीतू कुजूर, मंडल अध्यक्ष विजय महतो, अरविंद सिंह, पुरंजय महतो, गोपाल उरांव, सतीश शाह, कैलाश प्रसाद, शफीक अंसारी आदि मौजूद थे।
