LATEHAR:-जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने उप विकास आयुक्त लातेहार को पुनः पत्र लिखकर जिले में मान्यता प्राप्त वेंडरों के भौतिक सत्यापन का अनुरोध किया है l उन्होंने बताया कि जिले में बहुत सारे वेंडर ऐसे हैं , जिनका प्रतिष्ठान सिर्फ कागजों पर संचालित हो रहा है l कई प्रतिष्ठान के कागजात भी अद्यतन नहीं है l ऐसी स्थिति में सरकारी अभिलेखों में प्रस्तुत विपत्रों और उनके द्वारा सरकार को समर्पित विपत्र के आंकड़ों में भी अंतर होने की पूरी संभावना है l जिले में कई वेंडर ऐसे हैं जिनकी गतिविधियां नहीं के बराबर है, जबकि कुछ वेंडर ऐसे हैं जिनके द्वारा सभी तरह के सामान की आपूर्ति की जाती है l इन सब तथ्यों के अनुश्रवण के अभाव में बड़े पैमाने पर अनियमितता की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है l कई प्रतिष्ठानो के द्वारा सरकार को टैक्स भी अदा नहीं की जा रही है इसकी पूरी संभावना है l अपने पत्र में उन्होंने यह भी जिक्र किया है कि ऐसा करने से भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगाया जा सकता है l उपाध्यक्ष महोदया के द्वारा पूर्व में भी ऐसा पत्र उप विकास आयुक्त महोदय को लिखा गया था जिस पर उनके द्वारा जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीयों से वेंडरों का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन की मांग की गई थी, एक महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी भी प्रखंड से वेंडर का भौतिक सत्यापन प्रतिवेदन जिले को प्राप्त नहीं है l उपाध्यक्ष महोदया ने गुमला जिले में वेंडरों द्वारा बरती गई अनियमितता के कारण 8 करोड़ की वसूली आदेश का पेपर कटिंग भी अपने पत्र के साथ में लगाया है l
उन्होंने पत्र की प्रतिलिपि पेपर कटिंग के साथ
उपायुक्त लातेहार आयुक्त पलामू प्रमंडल मेदिनी नगर
निदेशक, पंचायती राज झारखंड सरकार
सचिव पंचायती राज, झारखंड सरकार को भी दी है l