Views: 287
0 0
(जयपुर)भरतपुर में दो पटवारी 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

(जयपुर)भरतपुर में दो पटवारी 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर:-(आरएनएस)। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भरतपुर जिले में दो पटवारियों को विरासत नामांतरण खोलने के मामले में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए बुधवार को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस मामले में ब्यूरो की भरतपुर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए जिले की रुपवास तहसील के पटवारी हल्का चैकोरा के…

(जयपुर)भरतपुर में दो पटवारी 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Read Time:3 Minute, 24 Second
(जयपुर)भरतपुर में दो पटवारी 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर:-(आरएनएस)। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भरतपुर जिले में दो पटवारियों को विरासत नामांतरण खोलने के मामले में 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए बुधवार को गिरफ्तार किया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस मामले में ब्यूरो की भरतपुर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुए जिले की रुपवास तहसील के पटवारी हल्का चैकोरा के पटवारी हरीश शर्मा एवं पटवारी हल्का खान सूरजापुर के पटवारी कृष्णकांत शर्मा को परिवादी से 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।परिवादी ने इकाई को शिकायत की कि उसकी खातेदारी जमीन का वसीयत के आधार पर विरासत नामांतरण खोलने की एवज में पटवारी हरीश शर्मा एक लाख 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। इसके बाद ब्यूरो टीम ने शिकायत का सत्यापन के बाद दोनों पटवारियों को परिवादी से प्रथम किस्त 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ एवं उनके आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है।

(पटना)ब्राउन शुगर के दो व्यापारियों को 10-10 वर्षों का कठोर कारावास


पटना (आरएनएस)। बिहार में पटना की एक विशेष अदालत ने मादक औषधि एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत दोषी करार देने के बाद आज दो व्यक्तियों को 10-10 वर्षों के सश्रम कारावास की सजा के साथ दो-दो लाख रुपये का जुर्माना भी किया।
एनडीपीएस अधिनियम के मामलों की सुनवाई के लिए हाल ही में गठित की गई विशेष अदालत संख्या 2 ने मामले में सुनवाई के बाद वैशाली जिले के चंद्रपुर गांव निवासी करण सिंह और पटना के जक्कनपुर क्षेत्र निवासी रिंकेश कुमार को एनडीपएस की अलग अलग धाराओं में दोषी करार देने के बाद यह सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर दोनों दोषियों को एक-एक वर्ष के कारावास की सजा अलग से भुगतनी होगी।आरोप के अनुसार, 20 सितंबर 2019 को पटना के रामकृष्ण नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहनों की जांच की और पटना जीरोमाइल के निकट एक दोपहिया वाहन पर सवार दोनों दोषियों की तलाशी ली, जिनके पास से ब्राउन शुगर की 665 पुडिय़ा जब्त की थीं, जिसका वजन 300 ग्राम था। अभियोजन ने आरोप साबित करने के लिए अदालत में चार गवाहों का बयान कलमबंद करवाया था।

Loading

(जयपुर)भरतपुर में दो पटवारी 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports