Views: 169
0 0
बंगाल बंद के दौरान बीजेपी नेता पर फायरिंग, रेलवे ट्रैक पर उतरे समर्थक,राज्य में दिख रहा बंद का असर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

बंगाल बंद के दौरान बीजेपी नेता पर फायरिंग, रेलवे ट्रैक पर उतरे समर्थक,राज्य में दिख रहा बंद का असर

कोलकाता:- (आरएनएस) ट्रेनी महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद कोलकाता में रोष प्रदर्शन किए जा रहे है। इसी बीच बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने भी बंगाल बंद का ऐलान किया है। भाजपा के बंगाल बंद का प्रदेश में असर भी देखने को मिल रहा है। भाजपा समर्थकों ने हावड़ा…

बंगाल बंद के दौरान बीजेपी नेता पर फायरिंग, रेलवे ट्रैक पर उतरे समर्थक,राज्य में दिख रहा बंद का असर
Read Time:2 Minute, 4 Second
बंगाल बंद के दौरान बीजेपी नेता पर फायरिंग, रेलवे ट्रैक पर उतरे समर्थक,राज्य में दिख रहा बंद का असर

कोलकाता:- (आरएनएस) ट्रेनी महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना के बाद कोलकाता में रोष प्रदर्शन किए जा रहे है। इसी बीच बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने भी बंगाल बंद का ऐलान किया है। भाजपा के बंगाल बंद का प्रदेश में असर भी देखने को मिल रहा है।

भाजपा समर्थकों ने हावड़ा व सियालदह मंडल सहित कई जगहों पर ट्रेन सेवा को बाधित कर दिया। विभिन्न स्टेशनों पर बंद समर्थक ट्रेन के सामने खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे दूरगामी ट्रेन सेवा भी प्रभावित हुई है। बंद के दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के भिडऩे की खबरें भी सामने आ रही हैं।


इसी बीच भाटपाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के नेता पर फायरिंग हुई है। भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि भाटपाड़ा में भाजपा नेता प्रियंगु पांडे की कार पर 6 राउंड फायरिंग की गई है। फायरिंग में कार पर सवार एक बीजेपी समर्थक घायल हुआ है। बीजेपी समर्थक का नाम रवि सिंह बताया जा रहा है।


भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा, प्रियंगु पांडे हमारे पार्टी नेता हैं। आज उनकी कार पर हमला किया गया और गोलीबारी की गई। ड्राइवर को गोली लगी है। यह एसीपी की मौजूदगी में किया गया। प्रियंगु पांडे को मारने की योजना बनाई गई थी। टीएमसी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वे इस तरह की चीजें कर रहे हैं। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं, उनमें से एक गंभीर हैं।

Loading

बंगाल बंद के दौरान बीजेपी नेता पर फायरिंग, रेलवे ट्रैक पर उतरे समर्थक,राज्य में दिख रहा बंद का असर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports