लोहड़ा में 33 हजार हाई वोल्टेज के चपेट में आने से 35 वर्षीय राजकेश राम की हुई मौत

लोहड़ा में 33 हजार हाई वोल्टेज के चपेट में आने से 35 वर्षीय राजकेश राम की हुई मौत
Views: 285
0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second
लोहड़ा में 33 हजार हाई वोल्टेज के चपेट में आने से 35 वर्षीय राजकेश राम की हुई मौत

पंडवा पलामू से भरत शर्मा की रिपोर्ट:-

पंडवा (पलामू):- पलामू जिला के पड़वा प्रखंड के लोहड़ा पंचायत अंतर्गत ग्राम लोहड़ा के राजकेश राम उम्र 35 वर्ष की 33 हजार हाई वोल्टेज की चपेट में आने से मौत हो गई।राजकेश मंगलवार के दिन अपने घर के ऊपर बरसात के पानी टपकते देख खपड़ेल मकान को मरम्मत करने चढ़ा हुआ था।घर के 4 फिट के ऊपर से 33 हजार हाई वोल्टेज बिजली तार गुजरता है। जिसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था में परिजनों ने आनन फानन में सदर अस्पताल मेदिनीनगर भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।बुधवार को जब राजकेश का शव घर पहुंचा तो गांव में मातम सा छा गया। बताते चले की राजकेश घर में एक ही कमाने खाने वाला व्यक्ति था उनके तीन बेटी एवं एक बेटा था। इसमें सबसे बड़ा बेटा का उम्र लगभग 15 वर्ष है।राजकेश के गुजर जाने के बाद अब घर परिवार अकेला सा हो गया।

लोहड़ा में 33 हजार हाई वोल्टेज के चपेट में आने से 35 वर्षीय राजकेश राम की हुई मौत

वह घर परिवार के लोग इस घटना को लेकर बिजली विभाग व सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।इस संबंध में ग्रामीणों से बातचीत की गई तो ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के तार बहुत पहले से ही घर के उपर से गुजरता है और यह बिजली तार कहीं-कहीं जमीन से 10 फीट की दूरी पर है।जिससे आए दिन घटना का संभावना हमेशा बना रहता है। कई बार तार टूट चुका है,लेकिन गनीमत यह रहा कि अभी तक कोई अनहोनी घटना नहीं हुई थी।लेकिन आज बहुत बड़ा घटना घट गई है जिसपर बिजली विभाग का ध्यान नहीं है।हम लोग कई बार घर के ऊपर से बिजली तार को हटाने का मांग किये है इस मौके पर भाई मनोज राम,गोविंद राम,सुजीत राम, पंचायत के मुखिया सुमित्रा देवी,मुखिया प्रतिनिधि मंदीप राम,समाजसेवी अर्जुन राम ,जयमंगल राम,रामलाल राम,नरेंद्र चंद्रवंशी धर्मेंद्र मेहता संजय मेहता तथा संजय मिश्रा समते गांव के सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment