दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह
Views: 572
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second
दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह

नई दिल्ली (Rns): वाराणसी जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को मंगलवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर बम होने की धमकी मिली, जो बाद में अफवाह साबित हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी है। पुलिस उपायुक्त (आईजीआई एयरपोर्ट) उषा रंगनानी ने कहा कि सुबह करीब पांच बजे वाराणसी के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में एक पेपर मिला, जिस पर ’30 मिनट में बम ब्लास्ट’ लिखा हुआ था। डीसीपी ने कहा, “मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, इंस्पेक्शन किया गया, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।” एयरलाइन अधिकारियों के अनुसार, 176 यात्रियों के साथ दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो 6ई2211 को एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरा कॉल सुबह करीब 5.40 बजे आया। एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया, ”सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया गया और एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों के गाइडलाइन के अनुसार फ्लाइट को आइसोलेशन बे में लाया गया। सभी यात्रियों को आपातकालीन निकास के जरिए सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।” 16 मई को इसी तरह की एक घटना सामने आई थी, दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट एआई819 के शौचालय में एक टिशू पेपर पाया गया था, जिस पर “बम” शब्द लिखा था। सुरक्षा एजेंसियों ने निरीक्षण किया, लेकिन यह भी अफवाह थी।

Loading

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment