Views: 299
0 0
हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीमकोर्ट में जोरदार बहस, बुधवार को भी होगी सुनवाई

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीमकोर्ट में जोरदार बहस, बुधवार को भी होगी सुनवाई

रांची ,21 मई (आरएनएस)। ईडी की कार्रवाई को चुनौती देने और अंतरिम जमानत की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों की ओर से जोरदार बहस हुई। जस्टिस दीपांकर दत्ता और सतीश चंद्र शर्मा की अवकाशकालीन बेंच ने बुधवार को भी सुनवाई जारी रखने का…

हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीमकोर्ट में जोरदार बहस, बुधवार को भी होगी सुनवाई
Read Time:4 Minute, 54 Second
हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीमकोर्ट में जोरदार बहस, बुधवार को भी होगी सुनवाई

रांची ,21 मई (आरएनएस)। ईडी की कार्रवाई को चुनौती देने और अंतरिम जमानत की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। करीब दो घंटे तक दोनों पक्षों की ओर से जोरदार बहस हुई। जस्टिस दीपांकर दत्ता और सतीश चंद्र शर्मा की अवकाशकालीन बेंच ने बुधवार को भी सुनवाई जारी रखने का फैसला किया है।
हेमंत सोरेन की ओर से पक्ष रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि जिस जमीन पर कब्जे के आरोप में ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई की है, वह जमीन छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट के तहत भुईंहरी नेचर की है और इसे किसी भी स्थिति में किसी व्यक्ति को बेचा या हस्तांतरित नहीं किया जा सकता। इस जमीन की लीज राजकुमार पाहन के नाम पर है। इस जमीन पर बैजनाथ मुंडा और श्यामलाल पाहन भी अपना दावा कर रहे हैं। इसलिए यह सिविल डिस्प्यूट का मामला है और इससे हेमंत सोरेन का कोई संबंध नहीं है।
सिब्बल ने कहा कि हेमंत सोरेन पर वर्ष 2009-10 में इस जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है, लेकिन इसे लेकर कहीं कंप्लेन दर्ज नहीं है। अप्रैल 2023 में ईडी ने इस मामले में कार्यवाही शुरू की और सिर्फ कुछ लोगों के मौखिक बयान के आधार पर बता दिया कि यह जमीन हेमंत सोरेन की है। ईडी के पास इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि हेमंत सोरेन ने इसपर कब, कहां और किस तरह कब्जा किया।
ईडी की ओर से असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि यह इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि बरियातू की 8.86 एकड़ जमीन पर हेमंत सोरेन का अवैध कब्जा है। इस जमीन के कागजात में भले ही हेमंत सोरेन का नाम दर्ज नहीं है, लेकिन जमीन पर अवैध कब्जा पीएमएलए के तहत अपराध है।
इसके पहले ईडी ने कोर्ट के निर्देश पर सोमवार को इस मामले में अपना पक्ष लिखित तौर पर रखा था, जिसमें अंतरिम जमानत की मांग का विरोध करते हुए कहा गया था उन्होंने जांच को बाधित करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का प्रयास किया है। यहां तक कि उन्होंने ईडी के अधिकारियों के खिलाफ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत झूठे मामले दर्ज किए हैं।
ईडी ने कहा कि यदि सोरेन को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी जाती है, तो जेल में बंद सभी राजनेता इसी आधार पर छूट की मांग करेंगे। चुनाव प्रचार करने का अधिकार न तो मौलिक अधिकार है, न ही संवैधानिक या कानूनी अधिकार।
ईडी ने कहा कि अगर सोरेन की ‘विशेष सुविधा’ देने की प्रार्थना स्वीकार कर ली जाती है तो किसी भी राजनेता को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता और न ही न्यायिक हिरासत में रखा जा सकता है।
हेमंत सोरेन की याचिका इसके पहले 18 मई को जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए पेश की गई थी। उस दिन ईडी की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने इसपर जवाब के लिए समय की मांग की थी और उसपर विस्तृत सुनवाई नहीं हुई थी।
इसके बाद कोर्ट ने याचिका को 21 मई को सुप्रीम कोर्ट की अवकाश पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया था। बता दें कि रांची के बडग़ाईं अंचल में 8.66 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में ईडी ने विगत 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था

Loading

हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीमकोर्ट में जोरदार बहस, बुधवार को भी होगी सुनवाई

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

One response to “हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीमकोर्ट में जोरदार बहस, बुधवार को भी होगी सुनवाई”

  1. temp mail Avatar

    Hi, good post. Your website appears to have an issue with Internet Explorer. This problem will cause a lot of people to miss your good content because IE is still the most common browser.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports