
गोला(रामगढ़ ):- सार्वजनिक दुर्गा मंदिर समिति के सदस्यों और प्रतिनिधियों की बैठक गोला स्थित आर एस सेलिब्रेशन पैलेस में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष सुशील कुमार बुधिया ने की। बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष सनेल राम नायक ने शारदीय दुर्गा पूजा का लेखा चोखा प्रस्तुत किया। साथ ही इस वर्ष चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। कहा गया की चैत्र नव रात्रि 9 अप्रैल से शुरू और रामनवमी 17 अप्रैल को है। इस दुर्गा पूजा के लिए प्रतिनिधि मंडल का चयन करते हुए सदस्यों से सहयोग राशि इकट्ठा करने की बात कही गई। बैठक में सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया गोला शाखा में समिति का बैंक खाता संचालन के लिए समिति के अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद, सचिन सनत कुमार सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष सनेल राम नायक का नाम देने का प्रस्ताव लिया गया। मौके पर संजय कुमार बख्शी, कुंवर कुमार बख्शी, रविंद्र सिन्हा, जनार्दन पाठक, मनोज मिश्र, चंद्र मोहन सिंह, श्रीकांत गोविन्द सिन्हा, अन्नु प्रसाद, शिव प्रकाश, निहार रंजन, महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, नरसिंह प्रजापति, गणेश प्रजापति, सत्यनारायण साव, अमित कुमार, धनंजय सिंह, संजय रवानी मौजूद थे।