बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख
गुमला:-समाचार पत्रों के खबर में गुमला प्रखंड स्थित कसीरा पंचायत के ग्रामीणों द्वारा कहा गया था कि रोड नहीं तो वोट नहीं इन्हीं बातों को लेकर कोंग्रेस जिला अध्यक्ष चैतु उरॉव अपने साथियों के साथ ग्रामीणों से मिलने ग्राम कसीरा पहुंचे। एक तरफ देखा जाए तो गुमला राजधानी मुख्य पथ एरोड्राम से ग्राम कुमहरीया भाया मधुवन,कोयंजरा ,ओलमुणडा एवं ओकबा लगभग 30 किलोमीटर रोड की स्थिति क्षेत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण कहा जाएगा। जब अध्यक्ष चैतु उरॉव उरांव गांव कसीरा पहुंचकर ग्रामीणों से बात करने लगे तभी ग्रामीणों ने उन्हें बतलाया कि हमारा गांव का स्थिति आपने तो आने के वक्त देखा ही लिया है रोड की स्थिति क्या है बरसात में और उसके बाद में भी हम सभी लोगों को आने जाने पर कितना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है हमलोगों ने आवेदन नेताओं से लेकर प्रशासन को दिया पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। साथ ही ग्रामीणों ने गांवों के सभी समस्याओं से अवगत करवाया आवास ,पैशनयोजना,पेयजल, रोड जैसे मुलभुत समस्याओं से अवगत कराया, सभी समस्याओं से अवगत होकर चैतु उरॉव ने कहा मैं आने वक्त ही देख लिया कि आप सभी ग्रामीणों को परेशानी होती है आप सभी समय-समय पर ग्रामीणों को एक साथ बैठकर अपने एवं गांव के विकास हेतु चर्चा परिचर्चा करना चाहिए ग्राम सभा के माध्यम से अपने ग्राम के विकास हेतु कार्य योजना तैयार कर संबंधित विभाग को एवं पदाधिकारी को समर्पित किया जाना चाहिए, जिससे कि गांव का सर्वांगीण विकास हो पाए साथ ही साथ समय-समय पर अपने गांव क्षेत्र में चुने हुए जनप्रतिनिधियों को एवं पदाधिकारी को भी गांव में बुलाना चाहिए जिससे कि वह क्षेत्र की समस्याओं से अवगत हो पाए और ग्रामीणों की समस्या को निराकरण हेतु आवश्यक पहल कर सके ।आप सभी अपने अधिकार के प्रति जागरूक हों।
जिससे कि कोई आप को ठग ना सके और वह अपना अधिकारों के प्रति सजग हो पाए, क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं
मैं भी संबंधित पदाधिकारी को इस संबंध में अवगत कराऊंगा।
और जहां तक आपका वोट बहिष्कार की बात है तो मैं कहना चाहूंगा कि आप लोकतंत्र में अपनी बहुमूल्य वोट की महत्ता को समझें और अपने विवेक के अनुसार मतदान का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए एक अच्छे नागरिक के रूप में एक जन कल्याणकारी एवं लोक तंत्र की रक्षा करने वाली सरकार का गठन करें जिससे कि हमारा लोकतंत्र की खूबसूरती बरकरार रहे, ऐसी कामना करते हुए आप सभी का धन्यवाद करना चाहूंगा कि आपने अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए समाचार पत्रों में अपनी भावना को उदित किया है और एक अच्छे नागरिक होने का परिचय दिया है। मैं आप सभी का शुक्रगुजार हूं ऐसी समाचार देखकर मैं आपके गांव में आया हुं और मैं अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए आपकी एवं गांव के सर्वांगीण विकास के लिए संबंधित पदाधिकारी को अवगत कराउंगा। चैतु उरॉव का बात सुनकर ग्रामीणों ने कहा कि जनभावनाओं को आप सुनने आये हम सभी लोगों आपका और आपके साथ आये सभी लोगों का धन्यवाद किया।मौके पर सदर प्रखंड अध्यक्ष गुलाम सरवर मंडल अध्यक्ष पूर्वी राजा खड़िया मोहन महली ,गजेंद्र साहू, रामविलास साहू, दयानंद महली उत्तम साहू, बिरसा खड़िया, पतरस मिंस, रामकिशुन बड़ाईक प्रदीप साहू ,बीरबल लोहरा ,प्रेम कुमार लोहरा, महेंद्र साहू, सहरू साहू, बालचंद साहू ,पं अध्यक्ष बिरसा खड़िया, अनिल साहू ,पं सदस्य जयचंद साहू ,विकेनदर साहू सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।