बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,
गुमला:- मिशन बदलाव के रक्तदान प्राभारी सुशील इंदवार ने कहा कि मुझे जब से संगठन ने जिम्मेदारी दी है तब से मैं अभी तक सैकड़ों इलाजरत मरीज़ों को मदद पंहुचा चुका हूँ और उन्होंने ने बताया कि ये पुण्य कार्य करने में मुझे बहुत अच्छा महसूस होता है कि जब मैं किसी के मदद कर सकूँ।लगभग सैकड़ो मरीजों के मुस्कान बनने के वजह से मुझे सभी लोंगो का प्यार और आर्शिवाद मिलता है।सुशील इंदवार ने बताया कि मिशन बदलाव के कार्यकर्ता अशोक तिर्की जी द्वारा दीपिका उरांव बच्ची को ब्लड दिया इस बच्ची को असाइटीस (जलोदर) की बिमारी है और उसे ईलाज के दौरान बी पॉजिटिव ब्लड की अति आवश्यकता थी।इस महान कार्य हेतु अशोक तिर्की जी को सुशील इंदवार जी के द्वारा धन्यवाद भी दिया गया और अशोक तिर्की जी ने कहा कि इस कार्य के लिए मुझे बुलाया गया तो मुझे बहुत अच्छा लगा और जरूरत पड़ने पर मैं इस महान कार्य के लिए हमेशा तैयार रहूंगा अशोक तिर्की जी को बच्ची के घर वाले ने भी आभार प्रकट किया और परिजनों ने कहा कि हमारे समस्याओं को दूर करने में आप सभी का योगदान जीवनभर याद रहेगा