- वगैर हेलमेट एवं नशे में धुत होकर मारी टक्कर दोनों घायल, इलाज जारी
- शराब गांजा एवं कम आयु वर्ग तथा वगैर हेलमेट पर प्रतिबंध नहीं लगी तो घटना में होगी इजाफा
सिमरिया :- थाना क्षेत्र के बाबा पेट्रोल पम्प बाबूलाल गैरेज के समीप देर शाम नशे में धुत एवं वगैर हेलमेट के एक मोटरसाइकिल चालक ने एक महिला को टक्कर मार दिया जिससे दोनों घायल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने दोनों को बुलोरो से रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों को इलाज जारी है। नशे में धुत एवं वगैर हेलमेट लगाए थाना क्षेत्र के पगार गांव के गंगा कुमार, पिता- जोधा साव ने राजेन्द्र केशरी की पत्नी विमला देवी को टक्कर मार दिया ।टक्कर लगने से दोनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। जानकारी के अनुशार पगार गांव निवासी गंगा कुमार नशे में धुत होकर तथा वगैर हेलमेट लगाए डाड़ी चौक से सिमरिया की ओर जा रहा था । सड़क किनारे बने घर के समीप राजेन्द्र केशरी की पत्नी विमला देवी खड़ी थी और अनियंत्रित होकर टक्कर मार दिया। घटना की जानकारी मिलते हीं सिमरिया पुलिस हॉस्पिटल पहुंच घटना की जानकारी विस्तृत रूप से लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बता दें कि आजकल युवा वर्ग अधिकतर वगैर हेलमेट एवं कम आयु के बच्चे बच्चियाँ मोटरसाइकिल हो या स्कूटी धड़ल्ले चलाते नजर आ रहें है। साथ हीं युवा वर्ग अक्सर शराब एवं गांजा का नशे में धुत होकर दो पहिया वाहन चलाते नजर आते है। यही कारण ही कि सड़क दुर्घटना में अधिकतर युवा वर्ग को हीं मौत होती है ।इसका तीन कारण मौजूद है। पहला शराब या गांजा के नशे में वाहन चलाना, दुशरा वगैर हेलमेट के वाहन चलाना, तीसरा कम आयु में वाहन चलाना है। इस पर यदि लगाम नहीं लगाई गई तो दशक दुर्घटना में मौत की संख्या का इजाफा होना लाजमी है। हालांकि पुलिस द्वारा हमेशा हेलमेट चेकिंग कर हेलमेट पहनने की हिदायत दी जाती है। परन्तु इसका असर लोगों पर पड़ता नजर नहीं आ रहा है। जब तक शराब और हेलमेट तथा कम आयु के लोगों द्वारा सख्ती से कार्रवाई नहीं कि जाएगी तब तक मौत की संख्या में घटोत्तरी नहीं हो पाएगी। घटना एवं मौत के पीछे उक्त लोगों के परिजन भी जिम्मेवार हैं। चुकी वैसी हालत में वाहन चलाने पर रोक नहीं लगाते हैं।